֍:जानिए इसरो के इस बेहतरीन रॉकेट के बारे में…§ֆ:इस मिशन में इसरो PSLV-C59 रॉकेट की मदद ले रहा है. इसमें C59 असल में रॉकेट लॉन्च का कोड है. यह पीएसएलवी रॉकेट की 61वीं उड़ान और पीएसएलवी-एक्सएल की 26वीं उड़ान होगी. यह रॉकेट 145.99 फीट ऊंचा है. लॉन्च के समय इसका वजन 320 टन होगा. यह चार स्टेज का रॉकेट है. यह रॉकेट करीब 26 मिनट में प्रोबा-3 सैटेलाइट को 600 X 60,530 km वाली अंडाकार ऑर्बिट में डालेगा.
§֍:अब जानते हैं प्रोबा-3 सैटेलाइट के बारे में… §ֆ:प्रोबा-3 दुनिया का पहला प्रेसिशन फॉर्मेशन फ्लाइंग सैटेलाइट है. यानी यहां एक नहीं दो सैटेलाइट लॉन्च होंगे. जिनका कुल वजन 550 किलोग्राम होगा. पहला है कोरोनाग्राफ स्पेसक्राफ्ट (Coronagraph Spacecraft) और दूसरा है ऑक्लटर स्पेसक्राफ्ट (Occulter Spacecraft).
§यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के प्रोबा-3 (Proba-3) सैटेलाइट में गड़बड़ी दिखने के बाद ISRO ने सैटेलाइट की लॉन्चिंग टाल दी है. अब लॉन्चिंग 5 दिसंबर 2024 की शाम चार बजकर 12 मिनट पर होगी. लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड एक से PSLV-XL रॉकेट से की जाएगी. फिलहाल इसरो और यूरोपियन स्पेस एजेंसी दोनों ने ही ये नहीं बताया है कि सैटेलाइट में किस तरह की समस्या आई है.

