֍:क्या मिलेंगी सुविधाएं?§ֆ:इलेक्ट्रिक मोहल्ला बस 9 मीटर लंबी है, जो कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में आसानी से चल सकेंगी. साथ ही इन बसों में केवल 1 घंटे की चार्जिंग में 200 किलोमीटर की रेंज मिलेगी. अगले 2 हफ्तों में 150 मोहल्ला बसें शुरु होने जा रही हैं. जिसके बाद अगले साल तक 2140 बसें चलाने की तैयारी है. मोहल्ला बस योजना कुशल फीडर सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजाइन्ड हैं. जिसमें 23 यात्रियों के लिए सीट और 13 यात्रियों के खड़े होने की क्षमता है. §֍:किन इलाकों में चलेंगी मोहल्ला बसें?§ֆ:इन मोहल्ला इलेक्ट्रिक बसों को छोटी सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलाया जाएगा. जिसमें महिलाओं के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं. मंगलवार को सीएम आतिशी ने कुशक नाला डिपो में लो फ्लोर मोहल्ला बसों का निरीक्षण किया. सीएम ने जोर दिया कि यह पहल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में विश्व स्तरीय सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे के निर्माण की आम आदमी पार्टी सरकार की प्रतिवद्धता के अनुरूप है. उन्होंने कहा, ”वर्तमान में दिल्ली में 1940 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, जो इसे इलेक्ट्रिक बस तैनाती में विश्व स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा शहर बनाती है. सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बस बेड़े के साथ दिल्ली जल्द ही टिकाऊ शहरी परिवहन में अग्रणी बन जाएगी.”§राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में काफी समय से सरकार ने मोहल्ला बसों को लॉन्च करने की बात कही थी. अब इसको लेकर जनता को और ज्यादा इंतेजार नहीं करना होगा क्योंकि अब राज्य की मोहल्ला बस योजना के तहत ये बसें शुरू होने जा रही हैं. मंगलवार को सीएम आतिशी ने इन बसों का निरीक्षण किया. जिके बाद उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली में अगले 2 हफ्तों में 150 मोहल्ला बसें शुरु होंगी. उन्होंने ट्रांस्पोर्ट विभाग के अधिकारियों के साथ बस रूटों की समीक्षा भी की.

