֍:संभल जाने के ले निकले राहुल- प्रियंका §ֆ:राहुल और प्रियंका, पिछले दिनों हुई हिंसा में मारे गए लोगों से मुलाकात करने के इरादे से जाना चाहते हैं. हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने संभल में 10 दिसंबर तक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर बैन है. वहीं, दिल्ली के बॉर्डर पर भी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और बैरिकेडिंग की गई है. प्रशासन की पूरी तैयारी है कि राहुल गांधी को दिल्ली के बॉर्डर पर ही रोक लिया जाए.
§֍:लोकल प्रशासन मुस्तैद§ֆ:संभल के जिला मजिस्ट्रेट (SM) राजेंद्र पेंसिया ने कहा, “एक जांच आयोग शहर में हिंसा के पीछे की वजहों की जांच कर रहा है. उनके 10 दिसंबर तक यहां रहने और बड़ी तादाद में लोगों से मिलने की उम्मीद है. हम इस अवधि के दौरान बाहर से किसी भी राजनेता या सामाजिक कार्यकर्ता को यहां आने की छूट नहीं दे सकते. यह शांति और सद्भाव के हित में है.”
§֍:प्रशासन ने जारी किए सख्त ऑर्डर §ֆ:
संभल की जामा मस्जिद लेन में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. मेटल डिटेक्टर से मस्जिद के पास स्थित नाले की जांच की जा रही है.
राहुल और प्रियंका के संभले जाने की खबर से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है. डीएम राजेंद्र पेंसिया ने राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कप्तानों और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर उन्हें अपने जिले की सीमा पर ही रोकने के लिए कहा है. उन्होंने पड़ोसी जिलों के अधिकारियों से कहा है कि वे राहुल गांधी की संभल आने की गतिविधियों पर सतर्क निगाह रखें. जिला प्रशासन ने संभल में धारा 163 का हवाला दिया है, जिसके तहत किसी भी धार्मिक, राजनीतिक जुलूस, सार्वजनिक कार्यक्रम, एक स्थान पर एक साथ पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है.
§लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को संभल (Sambhal) के दौरे पर जाने की तैयारी में हैं. वे संभल पहुंचने के लिए घर से निकल चुके हैं, उनके साथ केसी वेणुगोपाल, केएल शर्मा, उज्जल रमन सिंह, तनुज पूनिया और इमरान मसूद भी हैं.

