֍:दिल्ली-NCR के तापमान में गिरावट§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में तापमान गिर रहा है. यहां न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यहा स्थिति पिछले 2-3 दिनों से बरकरार है. जिसके बाद मौसम विभाग ने 6 दिसंबर से यहां न्यूजनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है. आज दिल्लीी में न्यूगनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. §֍:किसानों को दी सलाह§ֆ:मौसम एजेंसी स्का.ईमेट के अनुसार, दिल्लीस में लंबे समय से मौसम शुष्कष रहने से रबी फसलों के लिए प्रतिकूल स्थितियां बन रही हैं. उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में रबी फसलों के शुरुआती चरणों के लिए मौजूदा मौसम के हालात सही नहीं दिख रहे हैं. बारिश न होने और सामान्य से ज्यालदा तापमान फसल की बिजाई और आरंभिक विकास पर बुरा असर डाल सकता है. किसानों को निगरानी करने और कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेने की जरूरत है.§֍:इन जगाहों पर हो सकती है बारिश§ֆ:मौसम एजेंसी स्काटईमेट के अनुसार, आज केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मध्यम बारिश होने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है. इसी के साथ उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण और गोवा, विदर्भ के कुछ हिस्से और दक्षिण ओडिशा में हल्की बारिश बारिश के आसार हैं.§दिसंबर के महीने के शुरूआत से ही कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है. मध्य प्रदेश, छत्तीासगढ़, बिहार, झारखंड में सर्दी का असर बढ़ रहा है. वहीं, दिल्लीह-एनसीआर में भी दो दिन बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है. पिछले दिन की बात करें तो दक्षिण भारत के कई इलाकों में फेंगल तूफान के चलते अत्यरधिक भारी बारिश दर्ज की गई. कर्नाटक के तटीय क्षेत्र दक्षिण कन्नयड़ में बीते दिन 26 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. केरल के कन्नूरर, मलप्पुलरम में अलग-अलग जगह 12 से 17 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई.

