֍:मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट §ֆ:मौसम विभाग की मानें तो तूफान बीते रविवार को कमजोर पड़ गया था, लेकिन फिर भी बारिश नहीं रुक रही है. पुडुचेरी के शहरी इलाकों में पानी भरने से सेना को बुलाया गया है. वहीं, सेना ने 200 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और एक हजार लोगों को राहत शिविरों में भी पहुंचाया है. IMD ने 2 दिसंबर को 10 जिलों में आंधी-तूफान की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ के लिए बहुत भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा तमिलनाडु के कई जिलों के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.
§֍:चक्रवात फेंगल बना मुसीबत§ֆ:मौसम विभाग की मानें तो तूफान बीते रविवार को कमजोर पड़ गया था, लेकिन फिर भी बारिश नहीं रुक रही है. पुडुचेरी के शहरी इलाकों में पानी भरने से सेना को बुलाया गया है. वहीं, सेना ने 200 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और एक हजार लोगों को राहत शिविरों में भी पहुंचाया है. IMD ने 2 दिसंबर को 10 जिलों में आंधी-तूफान की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ के लिए बहुत भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा तमिलनाडु के कई जिलों के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.
चक्रवात फेंगल बना मुसीबत
फेंगल तूफान ने तमिलनाडू में तबाही मचाई हुई है. वहां के कृष्णागिरी में भारी बारिश के बाद बस स्टैंड पर बाढ़ जैसे हालात हो गए. भारी बारिश के कारण पास की झील के ओवरफ्लो होने की वजह से सड़क पर खड़ी गाड़ियां बह गईं. तूफान के चलते कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ-साथ रोड और रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हैं. इस तूफान से भारतीय रेलवे को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है. ऐसे में, फेंगल तूफान से यात्रियों को बचाने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, तो कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है.
§֍:अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना §ֆ:तमिलनाडु के अंदरूनी इलाकों में अगले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, केरल के कई जिलों में इसी अवधि के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. पिछले 24 घंटों में, तमिलनाडु के धर्मपुरी में 162 मिमी, सलेम में 60 मिमी और तिरुपत्तूर में 73 मिमी बारिश दर्ज की गई. केरल में कोचीन में 146 मिमी और कोझिकोड में 70 मिमी बारिश हुई। जबकि तमिलनाडु में बारिश की गतिविधि 24-48 घंटों के बाद कम हो सकती है, केरल में 4 दिसंबर तक भारी बारिश जारी रह सकती है.
§तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात फेंगल के चलते आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है. मूसलाधार बारिश के कारण तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में लैंडस्लाइड हुआ, जिसकी वजह से मलबे में एक परिवार के सात लोग फंस गए और एनडीआरएफ की टीम लगातार उन्हें बचाने के प्रयास में जुटी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, फेंगल तूफान 30 नवंबर शाम 7:30 बजे पुडुचेरी के कराईकल और तमिलनाडु के महाबलीपुरम के बीच समुद्र तट से टकराया था और तूफान अब केरल, कर्नाटक, तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में पहुंच गया है.

