֍:सीएम योगी कर रहे तैयारियों का निरीक्षण§ֆ:महाकुंभ मेला जिले के कलेक्टर मेलाधिकारी विजय किरन आनंद होंगे. सभी श्रेणी के मुकदमों में कलेक्टर के समस्त अधिकारों का उपयोग करेंगे. अधिसूचना में कलेक्टर के सभी कार्य करने के अधिकार भी उन्हें दिए गए हैं. महाकुंभ के आयोजन के कुछ दिनों बाद तक महाकुंभ मेला जिले का अस्तित्व रहेगा. 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच महाकुंभ 2025 आयोजित हो रहा है. इस दौरान कुल छह शाही स्नान होंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इसकी तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं.§֍:पीएम मोदी आएंगे प्रयागराज§ֆ:महाकुंभ के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को प्रयागराज जाएंगे. पीएम मोदी ही गंगा पूजन से महाकुंभ की औपचारिक शुरूआत करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए भी तैयारी की जा रही है. महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्राति के दिन होगा.§ֆ:….Fasal Kranti– Chrome.lnk§उत्तर प्रदेश में महाकुंभ की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. इसको लेकर अब सरकार की ओर से एक बड़ा ऐलान हुआ है. इसमें एक नए जिले को राज्य में शामिल किया जाएगा, जिसका नाम महाकुंभ मेला रखा जाएगा. महाकुंभ मेला नाम से नये जिले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में अब एक जिला बढ़ गया है. अब महाकुंभ तक यूपी में 76 जिले होंगे. कुंभ और अर्ध कुंभ के मौके पर नए जिले की अधिसूचना जारी किए जाने की परंपरा है. शासन के निर्देश पर प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने रविवार देर शाम नए जिले की अधिसूचना जारी की है.

