֍:गर्मी से होती हैं मवेशियों की मृत्यु§ֆ:केरल में इस साल गर्मी के दौरान लगभग 550 गायों की मृत्यु हुई. ऐसे में राज्य में जलवायु परिवर्तन का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि इस साल केरल में गर्मी के कारण 550 गायों की मौत हो गई है. इसके लिए सरकार गाय के मालिक को प्रति गाय 37,500 रुपये का भुगतान कर रही है, जबकि चारा उत्पादन की बढ़ती लागत किसानों के अलावा मिल्मा और केरल फीड्स लिमिटेड दोनों के लिए संकट पैदा कर रही है.
§֍:दो योजनाओं की शुरुआत§ֆ:मंत्री ने कहा कि सरकार ने और दो योजनाएं भी शुरू की हैं, जिसमें ‘अरुणोदयम’, जिसका उद्देश्य बछियों को बेहतर दूध देने वाली गायों में बदलना है. वहीं, दूसरा ‘स्नेहानुत्रम’ योजना जिसका प्रीमियम मिल्मा मालाबार संघ द्वारा डेयरी किसानों के लिए 10 रुपये के प्रीमियम पर जीवन बीमा देना है.§भारत में पशुपालन को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है. इसको लेकर केरल के कृषि विभाग ने पशुपालकों के लिए खुशखबरी की घोषणा की है. राज्य सरकार के डेयरी विकास और पशुपालन मंत्री जे चिंचुरानी ने कहा है कि केरल अपनी पूरी मवेशी आबादी को लाभ पहुंचाने के लिए एक व्यापक बीमा योजना शुरू करने जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने इस योजना को मंजूरी दे दी है. वहीं, राज्य सरकार ने डेयरी क्षेत्र को समर्थन देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. इसमें पशु चिकित्सा एम्बुलेंस सेवा को राज्य की सभी ब्लॉक पंचायतों तक बढ़ाया जाएगा.

