֍:इन मुद्दों पर चल रही चर्चा
§ֆ:Parliament Updates: संसद में अदाणी ग्रुप से जुड़े आरोपों और संभल हिंसा सहित कई मुद्दों पर हंगामा जारी है. संसद के चौथे दिन भी हंगामे के आसार हैं. सत्र की शुरुआत से पहले सदन के बाहर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, ”सरकार अदाणी, संभल और मणिपुर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है. जब सरकार नहीं चाहती कि संसद चले तो वह कैसे चल सकती है?”§֍:प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल पाए संसद में§ֆ:गुरुवार को लगातार संसद की कार्यवाही के तीसरे दिन गतिरोध बना रहा. लोकसभा और राज्यसभा को एक-एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था. दोनों ही सदनों में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल पाए.
§आप सांसद राघव चड्ढा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और इस्कॉन पुजारी कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है. आम आदमी पार्टी के सांसदों ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए संसद परिसर में प्रदर्शन किया.

