§֍:केंद्र सरकार के खिलाफ शुरु की जाएगी कार्रवाई §ֆ:एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में कहा गया कि केंद्र सरकार/केंद्रीय उपक्रमों पर राज्य सरकार की बकाया राशि 1,36,000 करोड़ रुपए की वसूली के लिए विधिक कार्रवाई शुरू की जाए. झारखंड राज्य की आय में बढ़ोत्तरी के लिए नये स्रोत, खनन क्षेत्र में लागू पुराने करों में वृद्धि एवं न्यायिक मामलों में लंबित वसूली में तेजी लाने के लिए वित्त विभाग में एक विशेष कोषांग का गठन करने का भी निर्णय लिया गया.
§ֆ:
आज अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण के बाद लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय-
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 28, 2024
???? मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़कर मिलेगी 2500 रुपया
???? राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा
???? केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए को लेने… pic.twitter.com/Oklw43jj9q
§֍:1 जनवरी से पहले जारी करें जेपीएससी, जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर§ֆ:पुलिस नियुक्ति के लिए भविष्य में होने वाली परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा करने का भी निर्णय लिया गया. सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए JPSC, JSSC तथा अन्य प्राधिकार 01 जनवरी 2025 के पहले परीक्षा कैलेंडर प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया.
§֍:असम जाएगा झारखंड का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल§ֆ:असम के चाय बागान में काम कर रहे झारखंड मूल के जनजातीय समूह की दशा एवं उन्हें भविष्य में दी जाने वाली सुविधा के अध्ययन के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल एवं पदाधिकारियों का दल असम जाकर जमीनी स्तर पर अध्ययन करेगा और सरकार को अपना प्रतिवेदन सौंपेगा.§झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने एक बार फिर से जीत हासिल कर ली है. झारखंड की सोरेन सरकार को जनता ने जिन मुद्दों पर चुना अब उनको पूरा करने का वक्त है. इसी कड़ी में हेमंत सोरेन भी शपथग्रहण करने के बाद सक्रिय भूमिका में नजर आ रहे हैं. हेमंत सोरेन ने शपथग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक की. जिसमें 8 अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई है. इन फैसलों में झारखंड सरकार द्वारा चाई जा रही ‘मंईयां सम्मान योजना’ के लाभुकों को प्रति माह 2500 रुपए भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है.
मैं, हेमन्त सोरेन, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा… pic.twitter.com/0EuOTy10kV
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 28, 2024

