֍:धनुष और ऐश्वर्या का हुआ तलाक §ֆ:तमिलनाडु की एक फैमिली कोर्ट ने बुधवार को धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के बीच तलाक को मंजूरी दे दी। फिल्म निर्देशक कस्तूरीराजा के बेटे धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने 18 नवंबर 2004 को शादी रचाई थी और दोनों परिवारों के आशीर्वाद से विवाह किया था। इनके दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं।
§֍:साल 2022 में अलग होने की घोषणा की थी§ֆ:धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के कई साल बाद 2022 में अलग होने की घोषणा की थी और जनवरी 2022 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। हालांकि, दोनों ने कोर्ट की सुनवाई में तीन बार भाग नहीं लिया, लेकिन 21 नवंबर को दोनों ने चेन्नई कोर्ट में इन-कैमरा कार्यवाही में भाग लिया।§साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर डायरेक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का ऑफिशियली तलाक हो गया है। 27 नवंबर, 2024 को चेन्नई फैमिली कोर्ट ने इस तलाक को मंजूरी दे दी। शादी के 18 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था।

