֍:39,791 मतों के अंतर से जीते§ֆ:झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री के तौर पर चौथा कार्यकाल होगा. सोरेन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी है. इस विधानसभा चुनाव के दौरान जेएमएम को 56 सीटें हासिल हुईं. वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को 24 सीटें मिलीं.§֍:हेमंत सोरेन ने कही ये बात§ֆ:हेमंत सोरेन ने जीत के बाद कहा, ‘हमारे नेतृत्व पर विश्वास करने के लिए मैं झारखंड के लोगों का आभारी हूं. यह जीत लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है और हम उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करेंगे. यह लोगों की जीत है.’ हेमंत सोरेन ने जनता से अपने शपथ समारोह में शामिल होने की अपील की है और एक यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है. §֍:
§ֆ:शपथ ग्रहण को लेकर पूरे रांची शहर में पोस्टर लगाए गए हैं और विशेष यातायात व्यवस्था के साथ विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. §֍:जानें किसकी होगी मौजूदगी§ֆ:हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघायल के सीएम कोंराड कोंगकल संगमा, पंजाब के सीएम भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, जम्मू-कश्मीर पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदय स्टालिन, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, AAP नेता मनीष सिसोदिया, AAP सांसद संजय सिंह और लोकसभा सांसद पप्पू यादव शामिल होंगे. §हेमंत सोरेन आज झारखंड क 14वें सीएम के रूप में शपथग्रहण करने जा रहे हैं. वे रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे. इस दौरान समारोह में राहुल गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी सहित INDIA ब्लॉक के कई दिग्गज शामिल होने जा रहे हैं. इसी के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. गुरुवार शाम 4 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.हम मिलकर करेंगे सोना झारखण्ड का निर्माण…..
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 28, 2024
जय झारखण्ड!
जय जय झारखण्ड! pic.twitter.com/SGvfTfaxnm

