֍:पंढेर ने कही ये बात§ֆ:उन्होंने कहा, “उसकी हालत क्या है? कोई भी इसे स्पष्ट नहीं कर रहा है.” पंढेर ने कहा कि राज्य सरकार ने खनौरी बॉर्डर से दल्लेवाल को जबरन हटाने के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है. उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री को राज्य के लोगों को कल की घटना के बारे में बताना चाहिए और यह क्यों किया गया.” पंढेर ने लोगों से बड़ी संख्या में खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने को कहा. किसान नेता ने यह भी कहा कि वे देखेंगे कि क्या सांसद मौजूदा संसद सत्र में फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, कृषि लोन माफी के मुद्दे उठाते हैं.§֍:किसानों की क्या है मांग?§ֆ:किसान केंद्र से मांग कर रहे हैं कि उनके मुद्दों को सुलझाने के लिए 10 दिनों के भीतर उनसे बातचीत की जाए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 18 फरवरी से उनके मुद्दों पर उनसे कोई बातचीत नहीं की है. उन्होंने दोहराया कि प्रदर्शनकारी किसान 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करेंगे. प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र पर उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया है और कहा है कि 18 फरवरी के बाद से केंद्र ने उनके मुद्दों पर उनसे कोई बातचीत नहीं की है.§किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने के पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को रोष जताया है. उन्होंने ऐसा किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल को खनौरी बॉर्डर से जबरन ले जाने के लिए किया है. उन्होंने कहा है कि किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे, दल्लेवाल की जगह आमरण अनशन पर बैठे हैं. पंढेर ने कहा, सुखजीत का आमरण अनशन दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है. पंढेर ने को पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि राज्य सरकार दल्लेवाल को हटाकर उनके आंदोलन को “नाकाम” करने के अपने प्रयास में विफल रही.

