֍:पप्पू यादव ने कही ये बात§ֆ:बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर में बैठने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि भले सरकार उनकी सुरक्षा पर ध्यान न दे लेकिन उनके दोस्त और पूरे बिहार व देश मेरी सुरक्षा के लिए खड़े हैं. पप्पू यादव ने ऐलान किया कि जो लैंड क्रूजर गाड़ी उन्हें गिफ्ट में मिली है उसे रॉकेट लॉन्चर भी उड़ा नहीं सकता है. §֍:जानें क्या है गाड़ी की खासियत?§ֆ:पप्पू यादवको तोहफे में मिली बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर कार सुरक्षा के लिए स्पेशल तैयार की जाती है. इसमें लीड और पॉलीकार्बोरेटेड के मिश्रण से बने बुलेट प्रूफ बैलेस्टिक ग्लास को लगाया जाता है जिस पर आम तौर पर 500 राउंड गोलियां झेलने करने की क्षमता है. बुलेट प्रूफ लैंड क्रूज़र के अंदर और बाहर फ्रेम पर बैलेस्टिक लेयर लगाया गया जाता है ताकि यह कोई बड़ा धमाका भी झेल सके. इस बुलेट को गाड़ी का चक्का भी विशेष रूप से बनाया गया है, जिसपर बुलेट का असर नहीं होता. §֍:बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से मिली धमकियां§ֆ:एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या के बाद से पप्पू यादव को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिल रही हैं. पूर्णिया में स्थित उनके आवास अर्जुन भवन को उड़ाने तक की धमकी दी गई. इसी के चलते पप्पू यादव की सुरक्षा में इजाफा किया गया है. जिसके बाद से वे अब बुलेट प्रूफ लैंड क्रूज़र में यात्रा करते नजर आ रहे हैं. साथ ही उनके आवास अर्जुन भवन की सुरक्षा भी बढ़ गई है. आवास में आने पर आर्म्स डिटेक्टर डोर से गुजरना पड़ता है और बिना तलाशी के किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाता है.§۩:Uploads/NewsImages/27-11-2024/TGfmXaXNfzIxTboAG7wk.jpg|§बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार धमकीयां मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि ये सुरक्षा में बढ़ोतरी सरकार द्वारा नहीं की गई है. बल्कि, उनके एक दोस्त ने बढ़ाई है. इसके लिए उनके एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर कार गिफ्ट की है. बता दें कि यह लैंड क्रूजर पप्पू यादव के पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन कार्यालय में सोमवार 25 नवंबर की देर रात पहुंची. मंगलवार 26 नवंबर से अब पप्पू यादव इसी लैंड क्रूजर में अपनी यात्रा करते नजर आ रहे हैं.

