֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:भारत के राज्यों में ठंड का अलम जारी है. देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर शहरों के कई हिस्सों में आज कोहरा छाय रहने की आशंका है. वहीं, तापमान की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान गिरने की आशंका बताई जा रही है. वहीं, प्रदूषण की बात करें तो आज दिल्लीम में प्रदूषण का स्त र बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है. हालांकि थोड़ी कमी देखी गई है, क्यों कि यह पहले गंभीर और गंभीर श्रेणी में रह चुका है.§֍:इन राज्यों में अलर्ट§ֆ:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इससे राज्य के कई इलाकों में बिजिबिलिटी कम रहेगी. वहीं, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में वज्रपात और अत्येधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.§֍:इन राज्यों में कोहरे की चेतावनी§ֆ:आईएमडी ने 28-30 नवंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. बताया जा रहा है कि इन राज्यों में विजिबिलिटी बहुत घट सकती है. अगले दो दिल्लीह में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. दिल्लीक से सटे उत्त र प्रदेश में भी ठंड का असर बढ़ गया है. जल्द यहां भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. §भारत के कई राज्यों में मौसम को लेकर करवटें देखी जा रही ह. कहीं बारिश, कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है तो कहीं चक्रवात की संभावनाएं बताई जा रही हैं. इसको लेकर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना एक डिप्रेशन फेंगल नामक चक्रवाती तूफान का रूप लेने जा रहा है, जिससे आने वाले कुछ घंटों में कई राज्यक प्रभावित होने की आशंका है. अगले 2 दिनों के दौरान इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर श्रीलंका-तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ने की संभावना है. कल रात 11:30 बजे IST पर यह त्रिंकोमाली से लगभग 410 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, नागपट्टिनम से 690 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 810 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 900 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था.

