֍:हर गांव का होगा विकास – अमित शाह §ֆ:इंटरनेशनल कॉपरेटिव अलायंस (आईसीए) के वैश्विक सहकारी सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की शुरुआत हो रही. मैं 2025 को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाने के लिए धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ICA वैश्विक सहकारी सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करेंगे. तीन साल पहले प्रधानमंत्री ने सहकारिता मंत्रालय खोलने का फैसला लिया था.
§ICA 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगले तीन साल के बाद एक भी गांव ऐसा नहीं होगा जहां प्राइमरी एग्रीकल्चरल सोसायटी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि आज सहकारिता वर्ष का थीम है ‘सहकारिता सभी के लिए समृद्धि का निर्माण करती है’. इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल पहले देश की लाखों महिलाओं, हजारों गांवों और किसानों की समृद्धि के लिए की थी. उन्होंने कहा कि दुनिया में सहकारिता के सबसे बड़े संगठन आईसीए के 130 साल के इतिहास में ऐसे सम्मेलन का आयोजन भारत में पहली बार हो रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री इंटरनेशनल कॉपरेटिव अलायंस (आईसीए) की ओर से भारत मंडपम में आयोजित वैश्विक सहकारी सम्मेलन में बोल रहे थे.

