֍:ड्रमों में हुआ था विस्फोट§ֆ:जानकारी के मुताबिक केमिकल फैक्ट्री में रखे रसायनों के ड्रमों में अचानक विस्फोट हुआ था. अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने की ठोस वजह अभी पता नहीं लग पाई है. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं. §महाराष्ट्र के अंबरनाथ के आनंदनगर MIDC में एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई. इस दौरान पूरे इलके में आग से धुआं फाल गया. जानकारी के मुताबिक ये आग रसिनो फार्मा नाम की केमिकल फैक्ट्री में लगी है. आसपास के लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई.

