֍:कार्यालय में जमा कराया हीरा, होगी नीलामी§ֆ:मजदूर ने बुधवार को ये हीरा कार्यालय में जमा कर दिया. इस हीरे को 4 दिसंबर से शुरू हो रही बोली में रखा जाएगा और जो राशि आएगी, उसमें से 11.50 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी पैसा सुरेंद्र सिंह को दे दिया जाएगा.§मध्य प्रदेश के पन्ना से एक बार फिर एक मजदूर को खुदाई के दौरान चमकता बेशकीमती हीरा मिल गया. मजदूर के हीरा देखते ही वह खुशी से उछल गया. इस 5.87 कैरेट के नायाब हीरे की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है. इस हीरे को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया गया है, जिसे आगामी 4 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में होने वाली नीलामी में बोली के लिए रखा जाएगा.

