֍:कंपनी ने कही ये बात§ֆ:बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दत्ता पावर इंफ्रा ने बुधवार को कहा कि उसने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लगभग 5,000 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए राजस्थान सरकार के साथ एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. दत्ता पावर इंफ्रा ने एक बयान में कहा कि जयपुर में कंपनी के प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. दत्ता पावर इंफ्रा सौर, पवन और हाइब्रिड परियोजनाओं सहित 1,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करना चाहता है. कंपनी ने कहा कि बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, प्रतापगढ़ और जोधपुर जिलों में परियोजनाओं से 500-750 लोगों को रोजगार मिलेगा.§֍:सीएफओ ने दी जानकारी§ֆ:दत्ता पावर इंफ्रा के सीएफओ राजीव कुमार बंसल ने कहा, “जैसा कि हम राजस्थान की पवन, सौर और पवन-सौर हाइब्रिड परियोजनाओं में 5,000 करोड़ रुपये के अपने निवेश के साथ एक परिवर्तनकारी यात्रा शुरू कर रहे हैं, हम भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में महत्वपूर्ण योगदान करते हुए सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं.§भारत में सोलर पॉवर को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें कुछ न कुछ योजनाएं चलाती रहती हैं. इसी के चलते राजस्थान सरकार के साथ दत्ता पावर इंफ्रा ने 5,000 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए हामी भरी है. साथ ही राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.

