֍:DMRC और ASI के बीच हुआ समझौता§۩:Uploads/NewsImages/20-11-2024/VujopEHBlgttAapYj3zZ.jpg|§ֆ:इस समझौते पर डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार और ASI के अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशासन) श्री आनंद मधुकर की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए हैं. ASI के सहयोग से DMRC एकीकृत QR-बेस्ड टिकटिंग प्रणाली विकसित करेगा, जिससे दिल्ली मेट्रो सेवाओं और ASI द्वारा प्रबंधित चुनिंदा केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में प्रवेश का सुगम अनुभव मिलेगा. इस पहल का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में दुनियाभर के पर्यटकों को एक सहज और विश्वस्तरीय यात्रा और पर्यटन अनुभव प्रदान करना है. इससे पर्यटकों और आम जनता के लिए मेट्रो यात्रा और स्मारक प्रवेश को कवर करने वाले एकीकृत टिकटिंग समाधान के माध्यम से आसान और सुविधाजनक पहुंच सुनिश्चित करेगा.
§देश की राजधानी दिल्ली में सालों पुराने ऐतिहासिक स्मारक बने हुए हैं. इन जगाहों पर जाने के लिए आपको गेट से ऑफलाइन टिकट लेना पड़ता था. लेकिन अब आप एंट्री टिकट दिल्ली मेट्रो के टिकट से ही खरीद सकेंगे. इसके लिए डीएमआरसी और एएसआई ने एक समझौता किया है. इस समझौते के अनुसार दिल्ली मेट्रो के ‘मॉमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी-सारथी’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ASI संरक्षित स्मारकों के टिकट खरीदे जा सकते हैं.

