• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home साक्षात्कार

किसानों के लिए बेहतरीन गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करा रही लक्ष्मी इनपुट: शिवकुमार सैनी

Fiza by Fiza
November 20, 2024
in साक्षात्कार
0
किसानों के लिए बेहतरीन गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करा रही लक्ष्मी इनपुट: शिवकुमार सैनी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:§֍:1. क्या है ‘ओकरा फेस्ट’, किसानों को कैसे मिलेगा लाभ ?§ֆ:हमारा भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां के किसान अलग- अलग सब्जियों की खेती करते आएं हैं। कई बार किसानों को फसलों से संबंधित ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाती है। किसानों को नहीं पता होता कि कौन सी फसल के लिए किस वैरायटी के बीज का इस्तेमाल उन्हें करना चाहिए। इसलिए लक्ष्मी इनपुट्स (इंडिया) प्रा. लिमिटेड किसानों के लिए जमीना स्तर पर काम करने वाली कंपनी है। आज का आयोजन भी किसानों की जागरूकता को बढ़ाने के लिए किया गया है। हम भारत के किसानों तक वैज्ञानिकों की सहायता से उच्च स्तर के बीज बानने का काम कर रहे हैं। ‘ओकरा फेस्ट’ का उद्देश्य यही है कि हमारे साथ जुड़े किसान बेहतर क्वालिटी के बीज को इस्तेमाल कर अपने उत्पादन को बढ़ा सकें। आज भारत का किसान सब्जियों की खेती में सबसे ज्यादा, टमाटर, मिर्ची और भिंडी की खेती कर रहे हैं।

§֍:2. कब हुई लक्ष्मी इनपुट की शुरुआत ? §ֆ:लक्ष्मी इनपुट 2007 से किसानों के लिए काम करने वाली कंपनी है। इस कंपनी में काम करने वाले लोग किसानों की समस्या को ध्यान में रखते और समझते हुए अपने बीजों को बाजार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैँ। लक्ष्मी इनपुट मल्टीक्रॉप में काम करने वाली कंपनी है। 2013 में हमने अपना ब्रांड को बाजार में उतारा था। टमाटार और मिर्ची के लिए हमारा साउथ में आरएनडी, यानि रिसर्च सेंटर है, लेकिन भिंडी के लिए हमने नॉर्थ में गाजियाबाद को चुना है। वहीं दूसरा सेंटर हमारा तमिलनाडू और तीसरा वेस्ट बंगाल में है। हमारे रिसर्च सेंटर में कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों के सुझावों को रखा जाता है। वैज्ञानिकों की रिसर्च को किसानों तक पहुंचाने का काम लक्ष्मी इनपुट कर रही है। हमारा काम सही बीज को किसानों तक पहुंचाने का है।

§֍:3. ‘ओकरा फेस्ट’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?§ֆ:एक कंपनी किसानों के लिए काम करती है लेकिन किसानों को कंपनी से जोड़ने का काम डीलर- डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा ही किया जाता है। कंपनी के उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने का काम डीलर- डिस्ट्रीब्यूटर ही करता है। हमारे बीजों की सही जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए हमारे पास डीलर- डिस्ट्रीब्यूटर का एक बड़ा नेटवर्क है। हमारे डीलर- डिस्ट्रीब्यूटर फील्ड पर आकर नई वेराइटी के बारे में वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी लेते हैं। पूर्ण जानकारी हासिल करने के बाद वह किसानों को नई वैरायटी के बीजों के बारे में जागरूक करते हैं। आज हमारे जितने भी डीलर- डिस्ट्रीब्यूटर ‘ओकरा फेस्ट’ में मौजूद थे उन्हें अलग- अलग राज्य के हिसाब से बीजों की जानकारी दी गई है। ताकि वो किसानों को बेहतर तरीके से बीजों के बारे में जागरूक कर पाएं। यहां मौजूद सभी डीलर- डिस्ट्रीब्यूटरों ने फील्ड विजिट की और कई नई वैरायटी के बारे में जानकारी हासिल की।

§֍:4. किसानों तक लक्ष्मी इनपुट के बीज कैसे पहुंच रहे हैं?§ֆ:लक्ष्मी इनपुट किसानों के लिए लंबे समय से काम कर रही है। हम किसानों की मांग को देखते हुए अपने बीज तैयार करते हैं। हमारा एक ही उद्देश्य है किसानों के उत्पादन में वृद्धि। अगर हमारे बीज के इस्तेमाल से किसानों के उत्पादन में बढ़ोतरी होती है तो हमारा मकसद पूरा हो जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि लक्ष्मी इनपुट के बीज इस्तेमाल करने के बाद किसानों को कम से कम 30-40 प्रतिशत अपनी फसल में बढ़ोतरी देखने को मिले। किसानों की फसल में वृद्धि होने से उन्हें पैसा ज्यादा मिलेगा और किसान अपनी फसल से ज्यादा पैसा कमाएंगे तो किसानों का भी विकास होगा।


§ֆ:

§किसानों के लिए आज बाजार में कई तरह के बीज मौजूद है लेकिन हर किसान चाहता है कि उसे बेहतर गुणवत्ता के बीज मिले साथ ही बीजों की ऐसी नई वैराइटी मिले जिससे उनकी फसलों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो। इसी कड़ी में लक्ष्मी इनपुट्स (इंडिया) प्रा. लिमिटेड ने किसानों के लिए आयोजित किया ‘ओकरा फेस्ट’ आइये जानते हैं कंपनी के जनरल मैनेजर, नॉर्थ, शिवकुमार सैनी से, क्या है ओकरा फेस्ट और कहां से हुई लक्ष्मी इनपुट्स (इंडिया) प्रा. लिमिटेड की शुरुआत।

Previous Post

लखनऊ में ‘कृषि भारत’ का आयोजन, प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए तकनीक को अपनाएं किसान: सीएम योगी

Next Post

पूसा कृषि संगठन समर्थ 2024-25 कार्यशाला: भारतीय कृषि स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण

Next Post
पूसा कृषि संगठन समर्थ 2024-25 कार्यशाला: भारतीय कृषि स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण

पूसा कृषि संगठन समर्थ 2024-25 कार्यशाला: भारतीय कृषि स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.