֍:कोहरे का अलर्ट§ֆ:भारत की राजधानी दिल्ली के साथ कई राज्यों के तापमान में गिरावट आई है. दिल्ली की बात करें तो एनसीआर समेत शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ोतरी पर है. वहीं, आईएमडी की ओर से कई राज्योंे में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 21 नवंबर तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 22 नवंबर तक रात और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तबर प्रदेश में भी घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. §֍:झारखंड में तापमान गिरा§ֆ:झारखंड में ठंड की दस्तक पूरे जोर पर है. ठंड तेजी से राज्यों में कोहरा और शीतलहर के साथ बरकरार है. वहीं, झारखंड की राजधानी रांची की बात करें तो यहां तापमान कम होकर 10.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. खूंटी में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. §֍:उत्तराखंड का मौसम§ֆ:ठंड की शुरुआत होते ही पहाड़ी इलाकों में कोहहरा शुरु हो गया था. इसी के चलते अब उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम काफी शुष्क है. कई जिलों में अच्छीब धूप खिल रही है. लेकिन, न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट देखी जा रही है. आईएमडी ने अगले तीन दिन मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. §भारत के कई राज्यों में सर्दी ने दस्तक दे दी है. ऐसे में तेजी से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. तापमान कम होने से देश की राजधानी दिल्ली में तेज ठंडी हवाएं भी शुरु हो गई हैं. दिल्ली -एनसीआर में बीते दिन न्यूानतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

