֍:दिल्ली में शुरु हो रही ठंड§ֆ:
दिल्ली के साथ पूरे एनसीआर में धीरे-धीरे ठंड दस्तक दे रही है. वहीं, आज सुबह राजधानी के कई इलाकों में धुंध छाई हुई है. दिल्ली में तापमान गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है.
§֍:पहाड़ी राज्यों में कोहरे का अलर्ट§ֆ:पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में घने और बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. वहीं, उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. मैदानी क्षेत्र देहरादून, रुड़की, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है.§देश की राजधानी में अचानक मौसम में बदलाव देखा गया है. बुधवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाना शुरु हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 15 नवंबर के बाद ठंड की शुरुआत होने की संभावना है. इसी के साथ दक्षिण भारत में कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है.

