֍:धमकी में लिखी ये बात§ֆ:धमकी में सलमान के लिए लिखा कि – एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा. अगर सलमान में हिम्मत है तो वह उन्हें बचाएं’. यह चेतावनी के साथ इस धमकी में लिखा गया है. इस मामले में मुंबई की वर्ली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिस नंबर से धमकी आई है पुलिस उसे ट्रेस करने में जुट गई है. हालांकि ये कौन सा गाना है और इसे किसने लिखा है… इसकी जानकारी धमकी भरे मैसेज में नहीं दी गई है.§֍:शूटिंग में बिजी हैं सलमान§ֆ:धमकियों के बीच एक्टर सलमान खान ने अपमकिंग वीकेंड का वार का शूट भी मिस किया. उनकी जगह शो को एकता कपूर और रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे. शो के प्रोमो भी सामने आ चुके हैं. इससे पहले भी कई दफा सलमान की गैरमौजूदगी में दूसरे सेलेब्स ने रियलिटी शो को होस्ट किया है. अब वे टाइट सिक्योरिटी के बीच फिल्मों और बिग बॉस की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म सिकंदर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी.§लॉरेंस बिश्नो गैंग की ओर से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर धमकी भरा संदेश मिला है. मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान के लिए गुरुवार रात करीब 12 बजे धमकी भरा मैसेज आया. इसमें बताया गया है कि ‘सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई’ पर एक गाना लिखा गया है. धमकी देते हुए गाना लिखने वाले को नहीं छोड़ने की बात कही है.

