ֆ:सरकार ने आईजीएसटी संग्रह से सीजीएसटी में 43,552 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 37,257 करोड़ रुपये का निपटान किया है।अप्रैल 2023-जनवरी 2023 की अवधि के दौरान (31 जनवरी 2024 की शाम 05:00 बजे तक), संचयी सकल जीएसटी संग्रह में 11.6 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि देखी गई, जो पिछले वर्ष (अप्रैल 2022-जनवरी 2023) की इसी अवधि में संग्रह हुए 14.96 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 16.69 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
§ֆ:चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान को दर्शाता है। यह डेटा शाम 05:00 बजे (यानी 31 जनवरी 2024) तक का है। महीने का अंतिम संग्रह अधिक होगा।
§जनवरी, 2024 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,72,129 करोड़ रुपये है जो जनवरी 2023 में 155,922 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था। यह राजस्व में वर्ष-दर-वर्ष 10.4 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।विशेष रूप से, यह अब तक दूसरा सबसे अधिक मासिक संग्रह है और इस वित्तीय वर्ष में 1.70 लाख करोड़ रुपये या उससे अधिक का संग्रह वाला तीसरा महीना है।

