֍:इस जगह मिला शव§ֆ:दिल्ली से नोएडा जाने वाले रास्ते के बीच कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी के पुल से शव दिखाई दिया. जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने शव को बाहर निकाला. जिसके बाद आसपास जाम लग गया. रास्ते में गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई. जाम में फंसे वाहन चालक परेशान नजर आए. पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि कोई व्यक्ति पानी में गिर गया हो या फिर इसे जानबूझकर वहां फेंका गया. फिलहाल इस मामले में जांच जारी है.§दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में स्थित समुना नही में गुरुवार सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मट गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस के साथ फायर और NDRF की टीम पहुंच गई. जिसके बाद शव को यमुना से बाहर निकाला गया. अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है.

