֍:पहले दिन हुई इतनी कमाई§ֆ:फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी हैं. इस फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये पर खाता खोला था. बता दें कि ये मूवी लगभग 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. इस फिल्म ने पहले दिन अपनी लागत का 23 प्रतिशत हिस्सा कमा लिया था और दमदार शुरुआत की थी. दूसरे दिन इसने रफ्तार पकड़ी और उछाल के साथ 37 करोड़ रुपये की कमाई की.§֍:
कितना हुआ टोटल कलेक्शन?
§ֆ:आज फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘भूल भुलैया 3’ ने छठे दिन 7.44 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, अभी भी यह फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के आंकड़ें को पार नहीं कर पाई है. ऐसे में अब ‘भूल भुलैया 3’ का कुल कलेक्शन 144.94 करोड़ रुपये हो चुका है.§हाल ही में अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म के लिए कई फैंस उत्सुक थे और इसे देखने के लिए पहले दिन काफी भीड़ भी देखी गई. अब इस फिल्म का पहला हफ्ता पूरा होने वाला है. अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है. वहीं, अब फिल्म की आज की कमाई भी सामने आ चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया.

