֍:एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री में इजाफा §ֆ:एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के कृषि मशीनरी बिजनेस सेक्शन ने अक्टूबर 2024 में ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं. कंपनी के अनुसार अक्टूबर महीने में 18,110 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है, जो अक्टूबर 2023 में बिके 15,113 ट्रैक्टर यूनिट की तुलना में 19.8 फीसदी अधिक है. हालांकि, निर्यात बिक्री आंकड़ों में गिरावट आई है. अक्टूबर में कंपनी ने 271 ट्रैक्टर निर्यात किए थे, जो पिछले साल इसी अवधि में 563 ट्रैक्टर निर्यात से घटकर लगभग आधी गो गई है. §֍:इन वजहों से खूब बिके कुबोटा के ट्रैक्टर §ֆ:अक्टूबर में बिक्री में तेज उछाल के पीछे कई कारण हैं. अक्टूबर में धनतेरस, दिवाली त्यौहारी सीजन, केंद्र की ओर से रबी फसलों के एमएसपी (MSP) में बढ़ोत्तरी की घोषणा, अच्छी मानसून और मौसम स्थितियां, अक्टूबर के साथ रबी सीजन की शुरूआत के चलते नई फसलों की तेज बुवाई जैसी वजहें बिक्री में बढ़ोत्तरी का फैक्टर बनी हैं. मौजूदा स्थितियों को देखते हुए आने वाले महीनों में भी बिक्री मजबूत रहने की उम्मीद है.
§खेती कार्यों के लिए ट्रैक्टर समेत अन्य उपकरण बनाने वाली शीर्ष कंपनियों में शुमार एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) ने घरेलू बाजार में जबरदस्त ट्रैक्टर बिक्री की है. अक्टूबर 2024 में कंपनी ने बिक्री ग्रोथ में 19.8 फीसदी का उछाल दर्ज किया है. कंपनी को उम्मीद है कि मौजूदा रबी सीजन में कृषि कार्यों की तेज प्रगति को देखते हुए आने वाले महीनों में बिक्री आंकड़ों में और बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी.

