• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली सरकार द्वारा बने आर्टिफिशियल घाटों में होगी छठ पूजा, जानें क्या हैं तैयारियां?

Fiza by Fiza
November 7, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
दिल्ली सरकार द्वारा बने आर्टिफिशियल घाटों में होगी छठ पूजा, जानें क्या हैं तैयारियां?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:दिल्ली की यमुना में लगाते हैं डुबकी§ֆ:दिल्ली में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई लोग हैं, जो कि छठ पूजा मनाते हैं. हाल ही में, दिल्ली सरकार की ओर से छठ पूजा के दिन छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी किया गया था. छठ पूजा करने वाले भक्त नदी की सतह पर जहरीले झाग की मोटी परत के बावजूद यमुना में डुबकी लगाते हैं और सूर्य की दिशा में मुंह करके प्रार्थना करते हैं लेकिन प्रदूषण की वजह से यमुना के पानी में डुबकी लगाना खतरनाक है.§֍:MCD ने बार्डों में आवंटित किए 1 करोड़§ֆ:दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए जोरों-शोरों से तैयारी की है. इसके लिए दिल्ली नगर निगम की ओर से 250 वार्डों में छठ घाटों पर स्ट्रीट लाइट बढ़ाने के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है. प्रत्येक वार्ड को छठ पूजा घाटों के आसपास स्ट्रीट लाइटिंग को मजबूत करने के लिए 40 हजार रुपये का फंड दिया गया है. एमसीडी के मुताबिक, इसका विद्युत और यांत्रिक विभाग इन घाटों पर लाइटिंग कार्य को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को तैनात करेगा. लाइटिंग व्यवस्था में सुधार के अलावा, एमसीडी छठ घाटों पर स्वच्छता और सफाई भी सुनिश्चित कर रही है. घाटों पर आने वाले लोगों को राहत देने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है.§֍:दिल्ली में बने आर्टिफिशियल घाट§ֆ:दिल्ली सरकार ने 1000 छठ आर्टिफिशियल घाटों का निर्माण कराया है. इसको लेकर दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को छठ महापर्व को लेकर सरकार की ओर से किए गए इंतजाम की जानकारी दी थी. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “दिल्ली सरकार छठ महापर्व के लिए पूरी दिल्ली में 1000 छठ घाटों का निर्माण कर रही है, जिससे किसी को भी पूजा के लिए अपने घर से 1-2 किमी से ज्यादा दूर न जाना पड़े.” उन्होंने कहा, ‘इतने भव्य स्तर पर जो छठ पूजा हो रही है, उसकी शुरुआत पिछले 10 साल में हुई है. 2014 में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने से पहले पूरी दिल्ली में सिर्फ 60 छठ घाट थे. लेकिन आज 10 साल के बाद 1000 छठ घाट दिल्ली सरकार द्वारा बनाए जा रहे हैं.’§֍:सीएम आतिशी ने कही ये बात§ֆ:मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर दिल्ली के सबसे पुराने और प्रमुख छठ घाटों में शामिल ITO हाथी घाट का निरीक्षण किया. केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में इस साल दिल्ली सरकार द्वारा पूरे शहर में 1000 से अधिक स्थानों पर आस्था के इस महापर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है.” उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए है कि, ITO सहित सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के सभी इंतजाम जल्द पूरे किए जाए.§֍:बीजेपी ने AAP पर किया हमला§ֆ:दिल्ली के बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना के प्रदूषित होने के बारे में हाई कोर्ट की टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “अदालत की टिप्पणियों ने छठ पूजा से पहले नदी की सफाई के बारे में सरकार के दावों की पोल खोल दी है.” उन्होंने आरोप लगाया कि त्योहार के लिए आप सरकार द्वारा बनाए गए सैकड़ों घाट पूरी तरह से काम नहीं कर रहे हैं. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि शहर में हवा और पानी की खराब होती गुणवत्ता पर पार्टी द्वारा अपनी चिंता व्यक्त करने के बावजूद, मुख्यमंत्री आतिशी ने कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया है.§भारत की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की बढ़त के साथ यमुना भी जहरीली हो गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कई इलाकों में गुरुवार सुबह एयर क्वालिटी ‘गंभीर’ दर्ज की गई और शहर में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा. यमुना की सतह पर जहरीले झाग की मोटी परत जमी हुई है. ऐसे में दोहरे प्रदूषण के बीच दिल्ली की जनता आज छठ पूजा की तैयारियों में लगी हुई है. दिल्ली जल बोर्ड ने दावा किया कि झाग, आगरा नहर से गाद के निकलने का नतीजा है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया.

Previous Post

FCI को 10700 करोड़ की मंजूरी, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुआ फैसला!

Next Post

अगर आप भी करने जा रहे हैं यमुना में छठ पूजा, तो बरतें ये 5 सावधानियां!

Next Post
अगर आप भी करने जा रहे हैं यमुना में छठ पूजा, तो बरतें ये 5 सावधानियां!

अगर आप भी करने जा रहे हैं यमुना में छठ पूजा, तो बरतें ये 5 सावधानियां!

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.