֍:किस के हाथ में जाएगी झारखंड की सत्ता ? §ֆ:बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार किया है. इससे पहले हेमंत ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया. इससे पहले हेमंत सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे थे. सोरेन ने दिल्ली से रांची तक सड़क मार्ग के जरिए 1250 किमी से ज्यादा की यात्रा की. यहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेताओं और सहयोगी विधायकों से मुलाकात की. इस बैठक में सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी मौजूदगी रहीं.
§֍:§हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड की सत्ता पर सभी की निगाहें टिकी हैं. झारखंड मुक्ति मोर्च के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के राजतिलक पर टिकी हुई हैं. चंपई सोरेन को झामुमो ने राज्य का अगला सीएम बनाने का फैसला लिया है. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. उन्होंने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा है.

