֍:कितनी मिलेगी सब्सिडी?§ֆ:बिहार क किसानों को सिंचाई में मदद करने के लिए सरकार ने उनके लिए राहत की घोषणा कीहै. इसमें सरकार ने किसानों को नलकूप लगाने पर सब्सिडी देने का फैसला किया है. इस योजना के तहत बिहार सरकार अपने खेतों में नलकूप लगाने वाले सामान्य वर्ग के किसानों को इकाई लागत पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी. इसके अलावा पिछड़ा, अतिपिछड़ा वर्ग को 70 फीसदी तो वहीं अनुसूचित जाती, जनजाती को इकाई लागत पर 80 फीसदी की सब्सिडी देगी. बिहार सरकार ने प्रदेश में पानी के बेहतर इस्तेमाल के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सूक्ष्म सिंचाई पद्धति को लॉन्च किया है. इसको लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि व्यक्तिगत नलकूप लगाने से करीब 60 प्रतिशत पानी की बचत होगी. साथ ही 25 से 30 प्रतिशत उर्वरक की खपत में भी कमी आएगी, जबकि उत्पादन बढ़ जाएगा. इस योजना का उद्देश्य सूक्ष्म सिंचाई के इस्तेमाल से मखाना की खेती को बढ़ावा दिया जाना है.§֍:ऐसे करें आवेदन§ֆ:1. किसान ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार की वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाएं.
2. किसान आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद योजना का विकल्प चुनें.
3. यहां जाने के बाद आप नलकूप योजना पर क्लिक करें.
4. इसके बाद नलकूप योजना पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें.
5. यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा.
6. इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भर दें.
7. सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.
§केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को प्रोत्साहन देने के लगातार कार्य कर रही है. अब बिहार किसानों की सिंचाई में समस्या को देखते हुए सरकार ने नलकूप लगाने पर सब्सिडी देने की योजना शुरु की है. इस योजना के तहत बिहार सरकार राज्य किसानों को नलकूप लगाने के लिए बंपर सब्सिडी दे रही है.

