֍:I Want To Talk का ट्रेलर रिलीज §ֆ:’विक्की डोनर’, ‘पीकू’ और ‘अक्टूबर’ जैसी फिल्में बना चुके शूजित सरकार अब अभिषेक बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका टाइटल है ‘आई वांट टू टॉक’ (I Want To Talk) यानी ‘मैं बात करना चाहता हूं.’ फिल्म का ट्रेलर आ गया है और इन दिनों थोक के भाव बरस रही मसाला एंटरटेनर फिल्मों के बीच ये फिल्म एक शांत, राहत भरी सुबह जैसी लग रही है.
§֍:मौत की खिड़की से झांकता जिंदगी का एक टुकड़ा §ֆ:’आई वांट टू टॉक’ अर्जुन (अभिषेक बच्चन) नाम के एक किरदार की कहानी है, जो शायद ऐसी किसी मेडिकल कंडीशन से गुजर रहा है जिससे उसकी बोलने की क्षमता पर असर पड़ने वाला है या शायद उनकी जान बचना मुश्किल है. ट्रेलर की शुरुआत में ही अभिषेक का किरदार किसी सीरियस सर्जरी से गुजरा हुआ नजर आता है, जिससे उसके जबड़े और चेहरे का निचला हिस्सा इस तरह हो गया है कि वो बात नहीं कर पा रहा.
§बीच-बीच में ‘सरदार उधम’ और ‘मद्रास कैफे’ जैसी फिल्मों से जायका बदलने वाले डायरेक्टर शूजित सरकार का सिग्नेचर स्टाइल है- स्लाइस ऑफ लाइफ. हिंदी में इसका मतलब ‘जिंदगी का एक टुकड़ा’ टाइप कुछ बनता है. कहने का अर्थ ये है कि एक ऐसी कहानी जो जिंदगी को रियलिटी के चश्मे से, बहुत करीब से दिखाती हो. ना कि ‘यथार्थ से विराट’ टाइप ग्रैंड सिनेमाई स्टाइल में.

