֍:उपराज्यपाल का अभिभाषण§ֆ:जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की बैठक छह साल बाद होगी. पिछला सत्र 2018 की शुरुआत में हुआ, जो जम्मू-कश्मीर के 2 केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्गठन से एक साल पहले हुआ था. विधानसभा सत्र के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सदन की बैठकों के कैलेंडर के मुताबिक आज स्पीकर का चुनाव होगा और उसके बाद उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा.§֍:दिवंगत नेताओं को दी जाएगी श्रद्धांजलि§ֆ:भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार और विपक्ष के बीच विधानसभा में इन प्रमुख पदों को लेकर कोई अनौपचारिक सहमति बनी है या नहीं. बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान 5 नवंबर को दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी और 6 और 7 नवंबर को उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी.§जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरु होने जा रहा है. केंद्र शासित प्रदेश का ये पहला सत्र होने वाला है, जो 5 दिनों तक चलेगा. नेशनल कॉन्फ्रेंस के सीनियर नेता और चरार-ए-शरीफ सीट से 7 बार विधायक अब्दुल रहीम राथर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पहले अध्यक्ष बनने वाले हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नरेंद्र सिंह रैना को विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना है. वहीं, विपक्ष के नेता की कमान सुनील शर्मा को दी गई है.

