֍:बड़े पर्दे पर छाए बेबी जॉन §ֆ:वरुण की अगली फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर रिलीज हो चुका है. जबसे इस फिल्म से वरुण का फर्स्ट लुक सामने आया तभी से इसे लेकर जनता बहुत एक्साइटेड है. अब टीजर देखने के बाद लोग वरुण के एक्शन अवतार के फैन हो जाएंगे. ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली कुमार के प्रोडक्शन में बनी ‘बेबी जॉन’ एक तगड़ी मास एंटरटेनर नजर आ रही है.
§֍:एक्शन और इमोशन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन§ֆ:’बेबी जॉन’ के टीजर की शुरुआत में वरुण का फेस नहीं रिवील नहीं किया गया. आप केवल उनके किरदार की झलक पीछे से देखते रहते हैं, उनके एक्शन का तगड़ा बिल्ड-अप दिया जाता है. टीजर में एक बच्ची की आवाज आती है, जो कह रही है- ‘चींटी अकेली हो तो उसे कुचलना आसान है, लेकिन अगर सारी चींटियां मिल जाएं तो हाथी को भी हरा सकती हैं.’
टीजर में वरुण के दो अलग-अलग लुक्स हैं. एक में वो छोटे बालों और क्लीन शेव की साथ एक पुलिस ऑफिसर बने हुए हैं. वरुण का दूसरा अवतार लंबे बाल-दाढ़ी के साथ एक ज्यादा रफ अवतार में है. टीजर वीडियो में नजर आता है कि वरुण का किरदार दो अलग-अलग जिंदगियां जी रहा है. मगर उसके एक लाइफ से जुड़े नेगेटिव एलिमेंट, उसकी नई लाइफ में भी मुश्किलें खड़ी करने पहुंच जाते हैं.
§ֆ:§बॉलीवुड स्टार वरुण धवन इन दिनों स्क्रीन पर धमाकेदार एक्शन करने की तैयारी में नजर आ रहे हैं और उनका एक्शन अवतार काफी दमदार नजर आ रहा है. अमेजन प्राइम सीरीज ‘हनी बनी’ के ट्रेलर के बाद, वरुण के अगले एक्शन प्रोजेक्ट की झलक सामने आ गई है जिसमें उनक भौकाल काफी दमदार लग रहा है.

