֍:योगी सरकार का फैसला §ֆ:इससे पहले राज्य में 31 अक्टूबर की ही छुट्टी घोषित की गई थी. लेकिन अब इसके साथ 1 नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है. इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है. ऐसे में अब प्रदेश में दो दिनों तक अवकाश रहेगा. आपको बता दें कि इस बार दिवाली यूपी सहित कई राज्यों में 31 अक्टूबर की शाम से 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक मनाई जाएगी. जिसको लेकर योगी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को 1 नवंबर की छुट्टी दी गई है.
§֍:अयोध्या में दिवाली की तैयारियां §ֆ:इधर, अयोध्या में राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्थानीय शिल्प स्किल को बढ़ावा देने के लिए दिवाली के दौरान चीनी सजावटी वस्तुओं का उपयोग नहीं करने का फैसला किया है. अयोध्या शहर इस साल भव्य दीपोत्सव की तैयारी कर रहा है. यह आयोजन का आठवां संस्करण होगा और जनवरी में राम मंदिर में अभिषेक समारोह के बाद पहला होगा. मंदिर परिसर को दीयों और अन्य वस्तुओं से भी सजाया जाएगा.
§उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर के अलावा 1 नवंबर को भी दीपावली का अवकाश रहेगा. इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से घोषणा की गई है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने अगले शनिवार 09 नवंबर को शासकीय कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहने की शर्तों के साथ 1 नवंबर को दीपावली का अवकाश घोषित किया है.

