֍:चुनाव आयोग ने कही ये बात§ֆ:आयोग ने कहा कि हरियाणा में चुनावी प्रक्रिया का प्रत्येक चरण दोषरहित था और कांग्रेस उम्मीदवारों या एजेंटों की निगरानी में किया गया. 26 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों ने गहन पुन: सत्यापन किया. सभी शिकायतों पर चुनाव आयोग के अधिकारियों से कांग्रेस को 1600 पृष्ठों का जवाब मिला. हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शिकायतों को भी खारिज कर दिया.§ֆ:§֍:कांग्रेस ने लगाए आरोप§ֆ:चुनाव आयोग की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस द्वारा हरियाणा चुनाव की मतगणना के दौरान ईवीएम पर 99 प्रतिशत बैटरी स्थिति प्रदर्शित होने पर आशंका व्यक्त करने, मशीनों के साथ संभावित छेड़छाड़ की शिकायत करने और अधिकारियों पर जानबूझकर मतगणना प्रक्रिया में देरी करने का आरोप लगाने के बाद आई है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत से शिकायतें मिली हैं कि 99 प्रतिशत बैटरी वाली ईवीएम पर बीजेपी जीती, जबकि 60-70 प्रतिशत बैटरी वाली ईवीएम पर कांग्रेस जीती. वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि क्या आप इस साजिश को समझ गए हैं, जहां ईवीएम में 99 प्रतिशत बैटरी थी, वहां बीजेपी जीत गई. जहां 70 प्रतिशत से कम बैटरी थी, वहां कांग्रेस जीत गई. §֍:बीजेपी ने जीतीं 48 सीटें§ֆ:बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 में से 48 सीटों पर प्रचंड बहुमत हासिल की है. दस साल से सत्ता में रही बीजेपी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाने में नाकाम रही कांग्रेस 37 सीटें जीत पाई है. इसके अलावा इनेलो ने 2 सीटें जीतीं हैं. साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है. हालांकि, उन्होंने बीजेपी को आलाकमान से मुलाकात के बाद समर्थन देने की घोषणा कर दी है.§हरियाणा चुनाव में धांधली को लेकर कांग्रेस के आरोपों को चुनाव आयोग ने निराधार बताते हुए खारिज कर दिया. मंगलवार को चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को मतदान और मतगणना के दिनों जैसे संवेदनशील समय पर निराधार और सनसनीखेज शिकायतों के प्रति आगाह किया. आयोग ने कहा कि गैर-जिम्मेदाराना आरोपों से जनता में अशांति अराजकता फैल सकती है.

