• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

दीपोत्सव पर अयोध्या में सिक्योरिटी टाइट, 5000 पुलिसकर्मी तैनात!

Fiza by Fiza
October 30, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
दीपोत्सव पर अयोध्या में सिक्योरिटी टाइट, 5000 पुलिसकर्मी तैनात!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:सिक्योरिटी के पूरे इंतेजाम§ֆ:राम नगरी में इस वक्त 15 एडिशनल एसपी, 31 डिप्टी एसपी और 65 इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं. पूरी अयोध्या को जोन और सेक्टर में बांटा गया है. हर जोन और सेक्टर पर एडिशनल एसपी और डिप्टी एसपी रैंक के अफसर को सिक्योरिटी प्लान का नोडल अफसर बनाया गया है. अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए 15 एडिशनल एसपी, 31 डिप्टी एसपी, 65 इंस्पेक्टर, 260 सब इंस्पेक्टर, 1025 पुरुष कांस्टेबल, 30 महिला सब इंस्पेक्टर, 200 महिला कांस्टेबल के साथ-साथ 8 कंपनी पीएसी भी लगाई गई है. §֍:सीसीटीवी से होगी निगरानी§ֆ:इतना ही नहीं अयोध्या में बीडीडीएस (बम खोज एवं निरोधक दस्ता) और एंटी सबोटाज की टीमें भी आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ जगह-जगह चेकिंग में लगाई गई हैं. बड़ी संख्या में एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस) और सिविल पुलिस के जवानों को भी पूरे क्षेत्र की जानकारी लेने और हालत पर नजर रखने में लगाया गया है. इसके अलावा पूरे दीपोत्सव कार्यक्रम क्षेत्र पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी. §֍:रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव§ֆ:आपको बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहला दीपोत्सव है, ऐसे में इस दीपोत्सव में नया विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. योगी सरकार के दीपोत्सव के आठवें संस्करण में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के प्रबंधन में दीपोत्सव-2024 को ऐतिहासिक बनाने के लिए 30 हजार वॉलंटियर्स के मदद से 25 लाख से ज्यादा दीयों को प्रज्ज्वलित करने की तैयारी पूरी की गई है. मंगलवार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम के कंसल्टेंट निश्चल बरोट की अगुवाई में 30 सदस्यों ने सरयू के 55 घाटों के दीप की गणना पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक व गणना वॉलंटियर की मौजूदगी में शुरू की है.§अयोध्या में दिवाली के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम होने जा रहा है. इस दौरान राम नगरी में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. लखनऊ, कानपुर, झांसी, बस्ती, वाराणसी और गोरखपुर रेंज से 1500 पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं. लगभग 5000 पुलिसकर्मी दीपोत्सव कार्यक्रम की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं. अयोध्या में तैनात सीओ, एडिशनल एसपी के साथ-साथ अन्य जिलों से भी पुलिस अफसरों को लगाया गया है.

Previous Post

महुआ की खेती में करें ये दो उपाय, नहीं घटेगी पैदावार!

Next Post

हरियाणा चुनाव में धांधली का आरोप खारिज, 1600 पन्नों में EC ने दिया जवाब

Next Post
हरियाणा चुनाव में धांधली का आरोप खारिज, 1600 पन्नों में EC ने दिया जवाब

हरियाणा चुनाव में धांधली का आरोप खारिज, 1600 पन्नों में EC ने दिया जवाब

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.