• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

पॉलीहाउस और शेड नेट लगाने पर बिहार सरकार दे रही बंपर सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

Fiza by Fiza
October 30, 2024
in कृषि समाचार
0
पॉलीहाउस और शेड नेट लगाने पर बिहार सरकार दे रही बंपर सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
֍:किसानों को इतनी मिलेगी सब्सिडी§ֆ:बिहार कृषि विभाग की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार, उच्च तकनीक बागवानी योजना के अंतर्गत पॉलीहाउस और शेड नेट की मदद से फसलों की खेती करने के लिए सरकार 50 फीसदी की सब्सिडी दे रही है. इसमें किसानों को पॉलीहाउस लगाने के लिए प्रति वर्ग मीटर की इकाई लागत 935 रुपये पर 50 फीसदी यानी 467 रुपये दिया जाएगा. साथ ही शेड नेट के लिए प्रति वर्ग मीटर की इकाई 710 रुपये पर 50 फीसदी 355 रुपये दिया जाएगा.

§֍:पॉलीहाउस और शेड नेट के फायदे§ֆ:अगर आप बिहार के किसान हैं और पॉलीहाउस और शेड नेट तकनीक से फसलों की खेती करना चाहते हैं, तो इसके कई फायदे हैं. दरअसल, इस तकनीक के इस्तेमाल से खेती करने में फसलों पर कीट आक्रमण 90 फीसदी तक कम हो जाता है. साथ ही इस तकनीक से आप पूरे साल फलों और सब्जियों की खेती आसानी से कर सकते हैं. इसके अलावा ड्रिप सिंचाई द्वारा 90 फीसदी पानी का भी बचाव होता है. साथ ही इसके इस्तेमाल से तेज हवा चलने पर भी फसलों को नुकसान नहीं होता है.

उच्च तकनीक बागवानी योजना के तहत 50% अनुदान का लाभ उठाकर किसान बढ़ा रहे हैं अपनी उपज और मुनाफा!@mangalpandeybjp @SanjayAgarw_IAS @abhitwittt @BametiBihar @AgriGoI @Agribih #Bihar #Agriculture #farmers #horticulture pic.twitter.com/rrxQS8wsqH

— Directorate Of Horticulture, Deptt of Agri, Bihar (@HorticultureBih) October 28, 2024


§֍:किसान ऐसे कर सकते हैं आवेदन§ֆ:1. किसानों को सबसे पहले बागवानी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
2. होम पेज पर आपको उद्यान निदेशालय अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए Online Portal के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
3. वहां पर आपको उच्च तकनीक बागवानी योजना के लिए आवेदन का ऑप्शन आएगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा.
4. इसके बाद आपके सामने नए पेज पर कुछ नियम और शर्तें आएंगी.
5. आपको इन नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़कर जानकारी से सहमत वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. ऐसा करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
6. अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा.
7. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा.
8. अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
9. इस प्रकार सफलतापूर्वक इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा.

§֍:जानकारी के लिए यहां करें संपर्क§ֆ:यदि आप बिहार के किसान हैं और पॉलीहाउस और शेड नेट तकनीक की मदद से खेती करना चाहते हैं, तो आप इस योजना के लिए सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक पर विजिट कर सकते हैं. वहीं, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के उद्यान विभाग के सहायक निदेशक से भी संपर्क कर सकते हैं.

§पॉलीहाउस तकनीक खेती-किसानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, खासकर बेमौसमी सब्जियों और फलों की खेती करने में. पॉलीहाउस का उपयोग करने से किसान उन फसलों का उत्पादन कर सकते हैं जो मौसम के हिसाब से नहीं कर सकते. वहीं, इससे किसानों की अच्छी कमाई भी होती है. इसी कड़ी में बिहार सरकार किसानों के लिए उच्च तकनीक बागवानी योजना के तहत पॉलीहाउस और शेड नेट लगाने पर बंपर सब्सिडी दे रही है. इससे न सिर्फ किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि पॉलीहाउस और शेड नेट की मदद से उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी. ऐसे में पूरी खबर जानने के लिए नीचे दी गई डिटेल को पढ़ें.
Previous Post

दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, 300 पार पहुंचा AQI

Next Post

महुआ की खेती में करें ये दो उपाय, नहीं घटेगी पैदावार!

Next Post
महुआ की खेती में करें ये दो उपाय, नहीं घटेगी पैदावार!

महुआ की खेती में करें ये दो उपाय, नहीं घटेगी पैदावार!

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.