ֆ:§֍:दिल्ली पुलिस न कही ये बात§ֆ:जाम को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है. एक वरिष्ठ यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सड़क पर जांच तेज कर दी है. उन्होंने कहा, “हमने व्यस्त सड़कों पर अतिक्रमण की जांच के लिए बाइक पर कर्मियों को तैनात किया है, जिससे इलाके में यातायात जाम की स्थिति पैदा हो सकती है. बाजारों में आने वाले लोगों को भी सूचित किया गया है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें.”
अधिकारी ने कहा, “यातायात को सुचारू बनाने के लिए कर्मियों ने अपनी बाइक पर लाउडस्पीकर लगाए हैं. गैर-निर्धारित वाहनों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार अतिक्रमण विरोधी अभियान भी चलाया जा रहा है.”
§ֆ:§֍:गाजीपुर और तिलक नगर में भी भारी जाम§ֆ:उधर, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में जीटीबी नगर से निरंकारी रोड पर भी यातायात भारी था. यहां एक कार में आग लग गई थी. तिलक नगर में ओम जेल रोड पर भी ट्रैफिक जाम था. इसके अलावा भी राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी यातायात देखने को मिला. त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए मंगलवार और बुधवार को 60 अतिरिक्त फेरे लगाने की घोषणा की है. मेट्रो की रोजाना करीब 4,000 ट्रिप हैं.§दिवाली के त्योहार को लेकर दिल्ली से अपने-अपने घरों की ओर रुख करते कई यात्री मंगलवार शाम देखे गए. इस दौरान गाड़ियों का लंबा जाम लगा रहा. धनतेरस मनाने के लिए बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे यात्रियों को काफी देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा. सीवी रमन मार्ग, पंजाबी बाग, बदरपुर महरौली रोड, तैमूर नगर-महारानी बाग रोड, आश्रम और यमुना विहार सहित कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम था. एक यात्री अखिलेश गौर ने कहा कि वे गुरुग्राम से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे. इस दौरान उन्हें दिल्ली में काफी ज्यादा जाम देखने मिला. ऐसे में वे जाम से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकल सके.

