֍:जीशान के ऑफिस आया धमकी भरा कॉल §ֆ:बांद्रा ईस्ट स्थित जीशान के पब्लिक रिलेशंस ऑफिस को यह धमकी भरा कॉल आया था. धमकी भरा कॉल शुक्रवार शाम को आया था. जीशान और सलमान खान दोनों को धमकी देकर पैसों की मांग की गई.
इस धमकी के बाद जीशान सिद्दीकी के ऑफिस की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई. इस मामले में निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. धमकी भरे इस कॉल को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक जताया जा रहा है.
§֍:गुरफान नाम का शख्स गिरफ्तार §ֆ:इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद तैयब उर्फ गुरफान नाम के शख्स को नोएडा से गिरफ्तार किया है. आरपी दिल्ली का रहने वाला है. उसे सेक्टर 39 थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है और मुंबई पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है.
§मुबंई पुलिस महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी की मौत के बाद से ही चौंकन्नी है. लॉरेंस बिश्नोई और उसके गुर्गों पर चारों ओर से नजर बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है. लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, एक बार फिर बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दीकी और बॉलीवुड की भाईजान को जान से मारने की धमकी मिली है. हालांकि इस मामले में नोएडा से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

