֍:सोमवार की है घटना§ֆ:रोहतक से सोमवार को शाम 4:20 बजे रवाना हुई ट्रेन में धमाका हो गया. ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि हम रोहतक रेलवे स्टेशन से शाम 4:20 बजे रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन में बहादुरगढ़ जाने के लिए सवार हुए थे. जैसे ही ट्रेन सांपला रेलवे स्टेशन पर पहुंची और बहादुरगढ़ के लिए रवाना हुई, तो ट्रेन में अचानक धमाका हो गया.
धमाके के साथ ही ट्रेन में आग लग गई. धमाके की आवाज से ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई, जिसमें चार यात्री ट्रेन से कूदने के कारण घायल हो गए और करीब चार यात्री धमाके की आग में झुलस गए.§֍:दिवाली के उत्पादों से हुई घटना§ֆ:कोच के यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में एक सीट के ऊपर दिवाली पर बेचने के लिए गंधक पोटाश रखा हुआ था. अचानक उसमें धमाका हुआ और आग लग गई, जिससे यह हादसा हो गया. उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि एक यात्री भारी मात्रा में बैग में गंधक पोटाश लेकर जा रहा था. गंधक पोटाश के धमा के कारण ट्रेन की बोगी में आग लग गई. फिलहाल, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आगे की कार्रवाई जारी है.§हरियाणा के रोहतक से दिल्ली आ रही ट्रेन में अचानक धमाका हो गया. इससे एक बोगी में आग लग गई. इस आग लपटों में चार यात्री भी झुलस गए. भगदड़ मचने के दौरान ट्रेन से कूदने में 4 यात्री घायल हो गए. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

