• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

राजस्थान के इन जिलों में सिंचाई के लिए मिलेगी सब्सिडी, सोलर पंप लगवा सकेंगे किसान!

Fiza by Fiza
October 29, 2024
in कृषि समाचार
0
राजस्थान के इन जिलों में सिंचाई के लिए मिलेगी सब्सिडी, सोलर पंप लगवा सकेंगे किसान!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:लगाए जाएंगे 5 हजार सोलर पंप प्लांट §ֆ:योजना के तहत किसानो के खेत में 3,5 और 7.5 एचपी के लगभग 5000 ऑफ ग्रिड सोलर पंप लगाए जाएंगे, जिसमें 180 करोड़ रुपये की लागत आएगी. योजना में किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाएगी जबकि बाकी का 40 प्रतिशत हिस्सा किसानों को अपनी ओर से खर्च करना होगा. हालांकि किसान चाहें तो अपने खर्च पर बैंक से लोन ले सकते हैं. योजना के मुताबिक, किसान की ओर से खर्च की जाने वाली लागत में से 30 प्रतिशत राशि तक का बैंक लोन लिया जा सकता है. §֍:इस कंपनी का लगेगा पंप§ֆ:सोलर पंप लगाने के लिए राजस्थान सरकार ने कंपनी Rotomag Motors and Controls Pvt. ltd. के साथ कांट्रेक्ट किया है. जल्द ही पात्र किसानों की कृषि जमीन पर सोलर पंप लगाने का काम शुरू किया जाएगा. यह पूरी योजना जल संसाधन विभाग के अधीन आरडब्ल्यूएसआरपीडी परियोजना के तहत चलाई जा रही है. ऐसी ही योजना हॉर्टिकल्चर विभाग की ओर से पीएम कुसुम योजना के नाम से चलाई जाती है. लेकिन इसमें बड़ा फर्क ये है कि आरडब्ल्यूएसआरपीडी परियोजना के तहत लगाए जाने वाले सोलर पंप की लागत पीएम कुसुम योजना में लगाए जाने वाले पंप से कम है. यानी किसान आरडब्ल्यूएसआरपीडी परियोजना का लाभ लेते हुए सस्ते में सोलर पंप लगवा सकेंगे.§֍:किसानों को करना होगा इतना खर्च§ֆ:इस योजना में 3 एचपी सरफेस डीसी के पंप के लिे किसानों को जीएसटी सहित 80740 रुपये देने होंगे. इसी प्रकार 3 एचपी सरफेस एसी के पंप के लिए जीएसटी सहित 80603 रुपये, 3 एचपी सबमर्सिबल डीसी के पंप के लिए जीएसटी सहित 80740 रुपये, 3 एचपी सबमर्सिबल एसी के पंप के लिए जीएसटी सहित 80603 रुपये, 5 एचपी सरफेस डीसी के पंप के लिए जीएसटी सहित 112740 रुपये किसानों को देने होंगे. इसके अलावा 5 एचपी सरफेस एसी के पंप के लिए जीएसटी सहित 112548 रुपये, 5 एचपी सबमर्सिबल डीसी के पंप के लिए जीएसटी सहित 112740 रुपये, 5 एचपी सबमर्सिबल एसी के पंप के लिए जीएसटी सहित 112548 रुपये देने होंगे.§ֆ:इसी प्रकार 7.5 एचपी सरफेस डीसी के पंप की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 159340 रुपये, 7.5 एचपी सरफेस एसी के पंप की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 159069 रुपये, 7.5 एचपी सबमर्सिबल डीसी के पंप की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 159340 रुपये, 7.5 एचपी सबमर्सिबल एसी के पंप की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 159069 रुपये है. उन्होंने बताय कि इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान जल संसाधन विभाग के सभी सेक्शन कार्यालयों या कृषि विशेषज्ञ भूपेश अग्निहोत्री (मोबाइल नंबर 8769933262) से संपर्क कर सकते हैं. सरकार की ओर से अपील की गई है कि इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र प्रथम चरण के किसान इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. §भारत में किसानों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई नई योजनाएं चलाती रहती हैं. इसी के चलते राजस्थान में सिंचाई की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने एक योजना की शुरुआत की है. इसमें किसानों को खेत में सिंचाई के लिए सोलर पंप लगवाने पर सब्सिडी दी जाएगी. इनमें हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और अनूपगढ़ जिले शामिल हैं. इन चार जिलों में जल संसाधन विभाग की ओर से मरूस्थलीय इलाकों में सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाए जाएंगे. यह काम इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अंतर्गत किया जाएगा.

Previous Post

6 फीसदी की दर से बढ़ा भारत का दूध उत्पादन, जानें डिटेल!

Next Post

दिल्ली आ रही ट्रेन में धमाका, बोगी में लगी आग, 4 यात्री झुलसे!

Next Post
दिल्ली आ रही ट्रेन में धमाका, बोगी में लगी आग, 4 यात्री झुलसे!

दिल्ली आ रही ट्रेन में धमाका, बोगी में लगी आग, 4 यात्री झुलसे!

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.