֍:पीएम मोदी ने कही ये बात§ֆ:पीएम मोदी ने समारोह के दौरान कहा कि भारत के डिफेंस सेक्टर का कायाकल्प सही प्लान का नतीजा है. देश ने ऐसे कई फैसले लिये, जिसमें देश में वाइब्रेंट इंडस्ट्रीज का निर्माण हुआ, जिसमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को 7 बड़ी कंपनियों में बदला गया. डीआरडीओ और HALको सशक्त किया गया. यूपी और तमिलनाडु में दो बड़े कॉरिडोर बनाए गए.§֍:प्रोजेक्ट से मिलेंगी हजारों जॉब्स§ֆ:पीएम मोदी ने आगे कहा, ’10 साल में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 30 गुना बढ़ गया है. हम दुनिया के 100 से ज्यादा देशों को डिफेंस एक्यूपेमेंट एक्सपोर्ट कर रहे हैं. भारत में स्किल्स और जॉब क्रिएशन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट से भी हजारों जॉब पैदा होंगी.’§֍:रतन टाटा को किया याद§ֆ:प्रधानमंत्री मोदी ने रतन टाटा को याद करते हुए कहा, ‘हाल ही में हमने देश के महान सपूत रतन टाटाजी को खो दिया. अगर आज वो हमारे बीच होते तो उन्हें खुशी होती, लेकिन उनकी आत्मा जहां भी होगी, वो खुश होगी. ये C-295 विमान फैक्ट्री नए भारत की नई कार्य संस्कृति को दर्शाती है. जब मैं गुजरात का सीएम था, तब वडोदरा में ट्रेन के कोच बनाने के लिए फैक्ट्री लगाने का फैसला लिया गया था. रिकॉर्ड समय में फैक्ट्री को उत्पादन के लिए तैयार भी कर दिया गया. आज हम उस फैक्ट्री में बने मेट्रो कोच दूसरे देशों को निर्यात कर रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में इस फैक्ट्री में बने विमान भी दूसरे देशों को निर्यात किए जाएंगे.’§ֆ:बता दें कि इस कॉम्प्लेक्स में C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनेंगे. स्पेन और भारत के बीच 56 विमान बनाने का समझौता हुआ है. पहले 16 विमान स्पेन में बनेंगे. बाकी के 40 को टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) बनाएगी. देश में पहली बार एक निजी कंपनी मिलिट्री के लिए प्लेन बनाएगी.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ गुजरात दौरे पर हैं. वे सुबह करीब 10 बजे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड परिसर में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 30 गुना बढ़ गया है.

