֍:जानें कहां मिलेगी ‘सोनेरी भोग’ मिठाई§ֆ:24 कैरेट की यह मिठाई अमरावती की ‘रघुवीर मिठाई’ नाम की दुकान में बनाईजाती है. इसकी कीमत 14 हजार रुपये प्रति किलो रखी गई है, जो पिछले साल से 3 हजार रुपये ज्यादा है. सोने की बढ़ती कीमत के बावजूद इस मिठाई की मांग सिर्फ अमरावती में ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में देखी जा रही है.§֍:दुकानदार ने दी जानकारी§ֆ:इस मिठाई को लेकर दुकानदार ने बताया कि दिवाली पर खास मिठाई की परंपरा है. सोने के वर्क वाली मिठाई की डिमांड त्योहारी सीजन में बढ़ गई है. जिले के साथ पूरे राज्य से इसे खरीदने के लिए लोग आ रहे हैं. दिवाली को लेकर ग्राहकों में उत्साह दिख रहा है.§۩:Uploads/NewsImages/28-10-2024/WdoIo6tAvdFNE8XVHydV.jpg|§भारत में दिवाली के अवसर पर मिठाइयों की खास डिमांड रहती है. खासकर महाराष्ट्र में मिठाइयों में अनोखी वैराइटी मिलती हैं. इसके चलते महाराष्ट्र के अमरावती में एक दुकानदार ने अनोखी मिठाई ‘सोनेरी भोग’ पेश की है. जिसे बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता से तैयार किया गया है. इस मिठाई पर 24 कैरेट सोने का वर्क चढ़ाया गया है. इसकी डिमांड पूरे राज्य में बढ़ गई है.

