֍:JLN स्टेडियम के आसपास लगा जाम§ֆ:’दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024′ के हिस्से के रूप में कई दिनों में दोसांझ के दूसरे कॉन्सर्ट के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास यातायात प्रभावित हुआ, क्योंकि हजारों लोग लोकप्रिय गायक-अभिनेता की एक झलक पाने के लिए तैयार थे. दिल्ली पुलिस के अनुसार, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉन्सर्ट स्थल के आसपास पर्याप्त तैनाती की गई है.§֍:पुलिस ने जारी की एडवाइजरी§ֆ:दिल्ली पुलिस ने जारी एडवाइजरी में कहा कि जेएलएन स्टेडियम रेड लाइट से बीपी मार्ग तक भारी मोटर वाहनों की आवाजाही शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह बीपी मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग और जेएलएन स्टेडियम के आसपास के हिस्से में जाने से बचें. मथुरा रोड पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं. ऐसी ही स्थिति उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में देखने को मिली. वहीं, नजफगढ़ से नांगलोई और रोहतक रोड पर भी भारी यातायात देखा गया.§֍:§त्योहारी सीजन के चलते दिल्ली में भारी भीड़ देखने मिल जाती है. बसों, कारों और ट्रकों की तो लाइन लग जाती है. इसी के साथ इस बार दिवाली के त्योहार के समय मश्हूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भी आयोजित हुआ. जिसके कारण रविवार को दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो घई है. इससे दिल्ली के हिस्सों में वहानों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

