֍:NCR में बिगड़ रही हवा, दिख रही धुंध§ֆ:• ग्रेटर नोएडा- 196
• गाजियाबाद- 320
• नोएडा- 304
• गुरुग्राम- 248
• फरीदाबाद-181
• अलीपुर-339
• आनंद विहार-390
• अशोक विहार-351
• बवाना-379
• बुराड़ी- 357
• चांदनी चौक- 233
• DTU- 252
• द्वारका से.-8 – 343
• दिलशाद गार्डन – 258
• आईटीओ – 321
• जहांगीरपुरी- 386
• मेजर ध्यान चंद स्टेडियम – 343
§दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा था, जिस कारण AQI में बढ़ोतरी देखी जा रही थी. लेकिन 24 अक्टूबर को प्रदूषण में राहत मिली है. हालांकि, ये AQI में काफी मामूली कमी है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रैप 2 भी लागू है. सीपीसीबी की अपडेट के मुताबिक गुरुवार सुबह 8 बजे के करीब दिल्ली का औसत एक्यूआई 332 मापा गया है और अधिकतर इलाकों का एक्यूआई भी 300 के पार बना हुआ है. हालांकि, आज कहीं भी 400 के पार आंकड़ा नहीं गया है.

