֍:नोटिफिकेशन में दी जानकारी§ֆ:विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन में कहा गया कि केंद्र सरकार ने बुधवार को गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात पर लगने वाले न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) को हटाने का फैसला किया है. 23 अक्तूबर को आए फैसले के अनुसार गैर बासमती सफेद चावल पर लगने वाले 490 अमेरिकी डॉलर प्रति टन के न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) को हटा दिया गया है.§֍:
किसानों-कारोबारियों को मिलेगा फायदा
§ֆ:केंद्र ने 28 सितंबर को गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात पर रोक हटाई. जिसके बाद एमईपी को हटाने से से चावल निर्यात में तेजी आएगी. ऐसी स्थिति में किसानों को धान का अच्छा दाम भी मिलने की संभावना को पंख लग गए हैं. जबकि, मौजूदा खरीफ सीजन की फसल खरीद प्रक्रिया के चलते मंडियों में उठान में देरी के मामले भी खत्म हो जाएंगे.§केंद्र सरकार ने हाल ही में गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात पर बैन हटाया है. जिसके बाद से चावल किसानों में खुशी की लहर देखने मिली. इस के चलते सरकार द्वारा किसानों को एक और सौगात मिली है. अब इसमें लगने वाले एमईपी को हटा दिया है, जिसके बाद किसानों को निर्यात में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. केंद्र ने उबले चावल और भूरे चावल के निर्यात शुल्क को भी हटा दिया है.

