֍:
यश ने फिल्म को लेकर कही ये बात
§ֆ:द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में यश ने बताया कि KGF चैप्टर 2 के बाद वो अपनी अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए लॉस एंजेलिस में थे और हॉलीवुड के काम करने के तौर तरीके सीख रहे थे. वहीं पर वो ‘टॉक्सिक’ के VFX के लिए विजुअल इफेक्ट्स कंपनी, DNEG और प्राइम फोकस के मालिक नमित मल्होत्रा से मिले, जो ‘रामायण’ पर भी काम कर रहे हैं और फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. §ֆ:यश ने बताया कि वो नमित से ये सब डिस्कशन कर रहे थे कि ‘टॉक्सिक’ को कैसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाया जा सकता है और क्या इंटरेस्टिंग किया जा सकता है. इसी बीच नमित ने यश से ‘रामायण’ को लेकर बात की, जिसपर वो काफी साल से काम कर रहे हैं. यश ने कहा, ‘उन्होंने बताया कि उनका क्या विजन है और इस फिल्म के लिए कास्ट जुटाना उनके लिए कैसे मुश्किल भरा हो रहा है. मुझे वो व्यक्ति पसंद आए और उनका विजन बहुत पसंद आया. हम दोनों का एक जैसा ही विजन है कि जिस तरह का सपोर्ट हमें इंडियन ऑडियंस ने दिया है, उसके बाद इंडियन फिल्मों को कैसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर ले जाया जा सकता है. तो हमारी सोच मिली और फिर अचानक, हिचकिचाते हुए उन्होंने मुझसे पूछ लिया ‘क्या तुम इसका हिस्सा बनना चाहते हो? क्या तुम ये किरदार (रावण) निभाओगे?’ §֍:नहीं करते दूसरा रोल§ֆ:यश ने बताया कि जब वो फिल्म से जुड़े तब तक सिर्फ रणबीर कपूर का नाम फाइनल किया गया था. उन्होंने बताया, ‘रणबीर को कास्ट कर लिया गया था, साई पल्लवी और बाकी कास्ट हम लोगों का कोलेबोरेटिव फैसला है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस फिल्म को एक ग्रैंड फिल्म बनाने के लिए इसमें साउथ और नॉर्थ दोनों जगह के बेहतरीन एक्टर्स होने चाहिए. साई पल्लवी कमाल की एक्ट्रेस हैं और वो हमेशा से नितेश तिवारी की पहली चॉइस थीं.’ §डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में KGF स्टार यश रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं. इसको लेकर फैंस में काफी उत्सुक्ता देखने मिल रही है. हालांकि, यश ने अभी तक इसे लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया था. स्टार यश ने एक इंटरव्यू में खुद कंफर्म कर दिया है कि वो रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले हैं. उन्होंने पहली बार रावण का किरदार निभाने को लेकर बात की.

