֍:डिब्बे पर मिलेगी सभी जानकारी§ֆ:गिर गाय के दूध से बना घी को लांच करते हुए मदर डेयरी के अधिकारियों ने कहा कि घी के पैकेट पर एक क्यूआर कोड बना होगा. इस क्यूआर कोड को हमे अपने मोबाइल से स्कैन करना होगा. स्कैन करते ही पूरी जानकारी मोबाइल की स्क्रीन पर आ जाएगी. इसके बाद आप उस प्रोडक्ट से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी को पढ़ सकते हैं.
§भारत में गाय और भैंस के घी को काफी ज्यादा मान्यता दी जाती है. इसे कई प्रकार के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें मिठाइयां और सब्जियां भी शामिल हैं. ऐसे में डेयरी उत्पादन करने वाली कई कंपनियां इसमें मिलेवट करके बेच देती हैं. जिस कारण लोगों को बीमारियों का शिकार भी होना पड़ जाता है. इसी को देखते हुए नेशनल डेयरी डपलवमेंट बोर्ड (NDDB) की कंपनी मदर डेयरी और उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (UCDF) ने घी लांच करने के साथ ही उसका ट्रेसेबिलिटी सिस्टम भी लांच किया है.

