֍:जल बार्ड ने जारी की सूचना §ֆ:मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, जलापूर्ति बाधित होने से इंद्रपुरी, मायापुरी, टोडा पुर गांव, दशघरा, सी-ब्लॉक जेजेआर, नारायणा गांव, नारायणा विहार, कृषि कुंज, मानसरोवर गार्डन, रमेश नगर, एमईएस और कीर्ति नगर भूमिगत जलाशय (यूजीआर) के कमान क्षेत्र, एचएमपी कॉलोनी प्रभावित क्षेत्र रहेंगे.
§֍:जानें क्या है वजह?§ֆ:बयान में कहा गया है कि नारायणा मेन में राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पिलर संख्या-415 के पास 800 मिलीमीटर व्यास वाली नई बिछाई गई लूप लाइन को जोड़ने से संबंधित काम की वजह से 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक 12 घंटे के लिए इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी या फिर कम दबाव के साथ ही उपलब्ध हो सकेगी.§राजधानी दिल्ली में 2 दिन लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा. जी हां, दिल्ली की कई कॉलोनियों में दो दिन पानी की किल्लत रहने वाली है. दरअसल दिल्ली जल बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है. जल बोर्ड ने कहा है कि सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मेंटेनेंस वर्क के कारण कई कॉलोनियों में 23 अक्टूबर की शाम और 24 अक्टूबर की सुबह पानी की सप्लाई नहीं होगी. लेकिन राजधानी के कई इलाको में 22 अक्टूबर से ही पानी की परेशानी सामने आ रही है. हालांकि इस दौरान लोग फोन कर टैंकर मंगवा सकते हैं.

