֍:दिल्ली का पनीर नहीं खाते§ֆ:दिल्ली में बने पनीर को लेकर लल्लन सिंह ने कहा कि वे दिल्ली का पनीर कभी नहीं खाते. वहीं, दिल्ली की मिठाई के बारे में कहा कि असंगठित क्षेत्र के जो लोग किसानों से दूध खरीदकर दिल्ली में मिठाई की दुकानों पर बेचते हैं. इस दौरान दूध की मात्रा को बढ़ाने के लिए यूरिया से लेकर इंजेक्शन तक का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए वो इसे खाने से परहेज करते हैं. §֍:’दिल्ली में मिल रहा मिलावटी दूध’§ֆ:दिल्ली में कई दुकानों पर मिलावटी दूध को उपोग में लिया जाता है. इसी दूध से मिठाई और पनीर जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं. इसके चलते मंत्री लल्लन सिंह ने कहा कि मैं दिल्ली का पनीर नहीं खाता हूं. क्योंकि ये तय है कि जो शाम को दिल्ली का पनीर खा लेगा रात को उसका पेट खराब होना तय है. वहीं उन्होंने कहा कि यहां पनीर में सबसे ज्यादा मिलावट होती है. §֍:FSSAI से कही ये बात§ֆ:केंद्राय मंत्री ने बताया कि आज हर किसी के बीच 8 से 10 लोग ऐसे हैं जो कैंसर से पीडि़त हैं. इसकी वजह खाने-पीने की चीजों में मिलावट है. जिस दूध को हम दूध समझकर पी रहे हैं असल में उसमे मिलावट है. इसे रोकने के लिए हम अपने विभाग में भी बैठक करते हैं. साथ ही FSSAI से भी कहा है कि दिवाली आ रही है उससे पहले खाने-पीने की चीजों में होने वाली मिलावट को रोकने के लिए छापेमारी तेज कर दें. §दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. इसी के चलते दिल्ली की मिठाई-पनीर को लेकर केंद्रीय डेयरी और पशुपालन मंत्री राजीव रंजन ने एक बड़ा बयान जारी किया है. दिल्ली की मिठाई और पनीर को लेकर उनकी सोच अलग है. देशभर से खाने-पीने की चीजों में मिलावट की शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन दिल्ली को लेकर उन्होंने अलग अंदाज में शब्द कहे हैं. मंगलवार को आनंद, गुजरात में नेशनल डेयरी डपलवमेंट बोर्ड (NDDB) का हीरक जयंती समारोह आयोजित हुआ. इस दौरान मंच पर देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे.

